आजमगढ़ थाना जहानागंज के मुस्तफाबाद निवासी दिनेस चमार को दबंगो ने बुरी तरह से पीटा है। कमर की हड्डी में गम्भीर छोटे आई है। सूत्रो द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दिनेश चमार की पत्नी पूनम ने थाना का चक्कर काटकर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने बताया है कि सतेन्द्र यादव पुत्र विजय यादव जो काफी मनबढ़ व दबन्द किस्म का व्यक्ति है। जो हमारे पति एवं बच्चे के ऊपर जानलेवा हमला किया है। जिससे हमारे पति की हालत गम्भीर है जिनका इलाज मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दिनेश चमार की हालत गम्भीर बताई गई है। कमर की हड्डी में गम्भीर चोट आई है।लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि जहानागंज की पुलिस अब तक किस दबाव में मुकदमा दर्ज नही की है। पुलिस मेडिकल क्यों नहीं करवा पायी एस सी एस टी का मुकदमा कब होगा दर्ज, क्या जहानागंज की पुलिस दिनेश चमार के मौत का इंतजार कर रही है। क्या पीड़ित के मरने के बाद पोस्टमार्टम कराजर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस तरह के कई सवाल खड़े होते हैं। लेकिन अब यह देखना है। कि एक दलित महिला को कहा तक न्याय मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *