मंडलीय जिला चिकित्सालय में तैनात सुरक्षा गार्डो ने चाय विक्रेता को बेरहमी से पिटा,पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे न्याय की लगाई गुहार।

 

आजमगढ़, सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम जफरपुर के रहने वाले प्रमोद ठठेरा पुत्र नन्दू प्रसाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि मैं बहुत गरीब हु। मैं जिला अस्पताल और आस-पास क्षेत्र में लगभग 14 वर्षों से घुम-घूम कर चाय बेचकर परिवार की परवरिश करता हूँ। दिनांक 08.12.2024 को मैं जिला अस्पताल में चाय बेचकर जिला अस्पताल के पीछे पोस्टमार्टम हाउस के पास बैठा था, लगभग 11.30 बजे जिला अस्पताल में तैनात भूतपूर्व सैनिक अखिलेश सिंह, डी०एन० यादव, रविकांत, राकेश संग लगभग सात लोग मेरे पास आये, उसमें से अखिलेश सिंह ने आते ही मुझे माँ-बहन की गाली देने लगे और कहे कि अस्पताल में कैसे घुस गया। जब मैने कहा साहब गाली क्यों दे रहे है तो उन लोगों ने मुझे डण्डे और लात-घुसों से बुरी तरह से मारने लगे और मुझे अस्पताल के अन्दर ले गये और कहे कि आज के बाद अस्पताल में नही आना और बेरहमी से मारते हुए बाहर ला कर बैठा दिया और मेरी चाय की केतली भट्टी सब उठा कर फेंक दिया। बैठाने के बाद पुलिस को बुलाकर धमकी देते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से मैं और मेरा परिवार डरे सहमे है और मानसिक प्रताड़ना से हम लोग गुजर रहे है। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर मैंने न्याय की गुहार लगाई है।(आजमगढ़ से संवाददाता अबुजैद कि खास रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *