पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन मे थाना को0 देहात पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की गई धनराशि मिलने पर पींडित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गोण्डा पुलिस को ह्रदय से दिया धन्यवाद

ब्यूरो हामिद अली
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल के निर्देशन में थानों पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल थानों पर बनी साइबर हेल्पडेस्क को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है ।
इसी के क्रम में साइबर अपराध से पीड़ित श्री अंकित मिश्रा निवासी ग्राम महादेवा मलारी बाजार थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा ने थाना को0 देहात पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि साइबर फ्राँड गिरोह के सदस्यो द्वारा फर्जी काल करके पैसो का प्रलोभन देकर उनके पेटीएम के माध्यम से काफी रूपये ट्रांसफर कर लिया गया है।
उक्त सूचना पर थाना को0 देहात साइबर हेल्प डेस्क तैनात कम्पयूटर आपरेटर प्रवीण पाण्डेय व म0का0 दीपांशी मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक के सहयोग से तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि रु0 10,000/- को होल्ड कराते हुए पीड़ित के रूपये 10,000 /- खाते में पैसा वापस कराया गया। फ्राड गये रकम वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा गोण्डा पुलिस को सह्रदय धन्यवाद दिया गया। जिसकी आमजनमानस में प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *