पिता-पुत्री की हालत गंभीर हायर सेंटर के लिए रेफर।
चालक ट्रक छोड़कर मौके से हुआ फरार।
आजमगढ़, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव के समीप गुरुवार की रात बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भांजी के जन्मदिन में शामिल होने जा रहे भाई-बहन की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्री घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
रौनापार थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू के बहन जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव निवासी मनिता पत्नी कमलेश की चार वर्षीय पुत्री अन्नया का जन्मदिन हैं। शाम को राजकुमार उर्फ राजू अपनी पुत्री 17 वर्षीय दिव्या, आठ वर्षीय जानह्वी और 12 वर्षीय पुत्र रोहन के साथ जन्मदिन में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलपुर गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि जानह्वी और रोहन ट्रक के नीचे चले गए जिससे ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ गया। जबकि राजकुमार उर्फ राजू और दिव्या सड़क के दुसरे किनारे पर जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को देखते हुए चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आनन-फानन में चारो को जिला अस्पताल ले आई, जहाँ आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर जानह्वी और रोहन को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार उर्फ राजू और पुत्री दिव्या की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
