संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

गुरू गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के शहादत को याद किया गया कोपागंज (मऊ): बीर बाल दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर व सनराइज स्कूल के बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसके पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने गुरू गोविंद सिंह के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के शहादत को याद करते हुए कहा कि कैसे मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दोनों को मजबूर किया था, लेकिन साहिबजादो ने वजीर खान के सामने इस्लाम धर्म कबूल करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद वजीर खान ने दोनों साहिबजादो को जिंदा ही ईट की दीवार में चिनवा दिया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के परिवार ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सभी को एक जुट रहने का आश्वासन किया। प्रभातफेरी नगर क्षेत्र होते हुए विकास खंड मुख्यालय पहुंचा जहां अमर शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला संयोजिका ज्योति सिंह, कैलाश वर्मा , विनय गुप्ता,अतुल त्रिपाठी शत्रुधन सिंह, दिनेश त्रिपाठी राम सोच राजभर ,अनिल कुमार सिंह,कतवारू राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *