राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने मंडीदीप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण।

मरीज को मिलने वाले भोजन पानी और गंदगी देख जताई नाराजगी।

आजमगढ़, मंडलीय जिला अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन-पानी और साफ-सफाई में मिली अनियमितता को लेकर मंगलवार को औचक निरीक्षण को पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या के सामने मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की पोख खोल दी। इस दौरान उन्होंने भोजन,पानी और साफ-सफाई को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को दुरुरत करने के साथ ही सरकार की तरफ से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को मरीजों तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विभाग के कई बड़े अधिकारियों को खरी-खोटी भी सुनाई जिससे कुछ तो दबे पांव पीछे लौट गए।

जिला अस्पताल सुबह राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या पहुंची तो अस्पताल में हडकंप मच गया। चहुओर व्यवस्था को दुरुस्त करने में स्वास्थ्य कर्मी लगे रहे, इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर दुर्घटना में घायल होकर आने वाले मरीजों के इलाज के बारे में गहनता से जानकारी ली। इसके बाद वह वार्ड में भर्ती मरीजों से दवा, खानपान आदि के बारे में पूछा तो लोगों के होश उड़ गए। वही मरीजों ने भोजन के बारे में शिकायत कर कहा कि कागज की तरह पतली रोटी और पानी के तरह ताल मिलता है। मौके पर पहुंचे भोजन बांटने वाले की रोटी और दाल को देख कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिया। इसके बाद वह जांच घर, दवा, पर्ची काउंटर, ओपीडी के पास बैठे मरीजों से इलाज के बारे में पूछा और चिकित्सकों को समय से ओपीडी में बैठने के साथ समय-समय पर भर्ती मरीजों के राउंड लेने के लिए भी कहा है। आरो प्लांट पहुंचकर पानी की गुणवत्ता के साथ ही वार्ड के बाहर मिली गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। एसआइसी डॉ बालचंद और सीएमओ डॉ अशोक कुमार को व्यवस्था में सुधार के साथ ही मरीजों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाओं के निर्देश दिए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *