दीदारगंज( आजमगढ़) न्यूज़ ::
पिकअप पर लदे तीन मवेशी के साथ एक गो तस्कर गिरफ्तार
दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि सूचना मिली कि ग्राम विहटा के पास कुछ व्यक्ति पशुओ को पिकअप पर लाद कर ले जाने वाले है, सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँच पिकअप पर चालक सीट पर बैठे एक व्यक्ति को पकड लिया गया। पकडे गय़े व्यक्ति ने अपना नाम जूवैर पुत्र इस्ताकु निवासी मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ बताया तथा भागे हुये साथी का नाम दिलशाद पुत्र मोहम्मद ग्राम मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ तथा एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात वताया । पुलिस ने पिक अप वाहन से 3 गोवंश बरामद किया।
