संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज मऊ। नगर पंचायत कोपागंज द्वारा लगभग 5 लाख रुपए की लागत से बनाए गए थाने की भव्य गेट का लोकार्पण जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के द्वारा फीता काट कर किया गया। विदित हो एक लम्बे समय से बीना गेट के थाना परिसर संचालित हो रहा था। किसी भी भवन या ऑफिस की खुबशुरती उसके द्वार से होती हैं। पर एक लम्बे अरसे से गेट की बाट जो रहें थाने की गेट की सुधि नगर पंचायत कोपागंज द्वारा ली गयी और गेट बन कर तैयार हो गया और जिसका उद्धघाटन आज संपन्न हुआ। सुबह से ही थाना परिसर को दुल्हन की तरह से सजाया गया था। उद्धघाटन के अवसर पर आने वाले लोगों के जलपान आदि का भी व्यापक इंतजाम किया गया था। आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों को बुलाया गया था। पर समया भाव के चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काट कर गेट से ही वापस चले गये।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रेयाज, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा थानाध्यक्ष कोपागंज व पूरी पुलिस कर्मी मुश्तैद दिखे। इस अवसर पर हबीब नेता, अल्ताफ अंसारी, शैलेन्द्र यादव, कुद्दूस अंसारी, विद्या सागर गुप्ता, डॉ अजय यादव नेशार अहमद, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *