भारत रत्न महामना व अटल जी के जंयती पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा विचार गोष्ठी के साथ हुआ कम्बल वितरण
आजमगढ़। भारत रत्न से अलंकृत महामना मदन मोहन मालवीय व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा लालडिग्गी स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर पर विचार-गोष्ठी के रूप में आयोजित हुई। सर्वप्रथम श्रीगणेश जी के पूजन के बाद दोनों महान विभूतियों के चित्र पर आंगतुकों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद वक्ताओं द्वारा विभूतियों के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। अटल जी के 100वें जन्मदिन पर 101 जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण किया गया। इस दौरान सभा द्वारा महंत पंडित राजेश मिश्र को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव बृजेश दुबे जाफरपुरी ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एक सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ जीवनपर्यंत भारत में शिक्षा के अग्रदूत बने रहे। देश के लिए उनका अतुलनीय योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसंबर 1861 को प्रयागराज में हुआ था। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई, आज आज शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बना हुआ है।
सभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय ने कहाकि वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। अटल जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा।
सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व गोरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मिश्र ने भारत रत्न मदन मोहन मालवीय व भारत रत्न अटल का जीवन एक आदर्श पाठ है। जिनके जीवन वृत्त को आत्मसात करके ही श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया जा सकता है। अंत में अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने महान विभूतियों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। संचालन रामकेश तिवारी ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं. प्रभाकर उपाध्याय, प्रधान संघ महराजगंज
अध्यक्ष दीनानाथ मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी दुबे, अयोध्या तिवारी, संजय उपाध्याय, इन्द्रेश मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिया पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष डा एचएन पाठक, नागेन्द्र पाठक, सोमनाथ पांडेय, विजय लक्ष्मी चौबे, देवेन्द्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुरू, बागेश्वर पांडेय, पंचदेव पांडेय, अवनीश पांडेय, डा संतोष तिवारी, विष्णुदत्त मिश्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *