ग्रामीणों ने खोल दी कोटेदार की पोल ग्रामीणों में है काफी रोस

ग्रामप्रधान डब्बू यादव ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत

गरीबों के हक बढ़कर डालने वाले कोटेदार लाल बहादुर गुप्ता का कोटा हुआ निरस्त

मनबढ़ कोटेदार लाल बहादुर गुप्ता पर हो सकता है संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ ब्लॉक जहानागंज के ग्राम सभा टीसौर माफी में कोटेदार लाल बहादुर गुप्ता का मामला खुलकर सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों के कोटेदार लालबहादुर गुप्ता हैं। जो लगभग 40 वर्ष से राशन वितरण करते हैं। जिनका कोटा 3 बार सस्पेंड हो चुका है। फिर बाद में अधिकारियों की मिली भगत से बहाल करवा लेते हैं। जबकि प्रदेश की सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन दे रही है। इतना ही नहीं राशन वितरण से लेकर कोटेदार के घर तक पहूँचाने का खर्च प्रदेश की सरकार बहन करती है। ग्रामीणों के अनुसार 90 कुंतल गरीबों का राशन कोटेदार लालबहादुर गुप्ता डकार गए हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी यह उप जिलाधिकारी सदर संज्ञान में लेते हुए जांच टीम बैठाई थी राशन वितरण में अनियमितता पाते हुए कोटेदार लाल बहादुर गुप्ता का कोटा निरस्त कर ग्राम सभा नेतपुर में रामनवल कनौजिया से अटैच कर दिया गया है। ग्राम सभा टीसौरा माफी में ग्राम वासियों का आरोप है कि कोटेदार दबंगई की बल पर फिंगर लगवा लेता है और राशन नहीं देता है जिसकी शिकायत कई बार की गई थी लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई मामला जब तूल पकड़ लिया तो उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए कोटेदार लाल बहादुर गुप्ता का कोटा निरस्त कर दिया है। कोटेदार लालबहादुर गुप्ता को बुलडोजर बाबा का जरा भी भय नही लग रहा है। गरीबों का राशन डकारने में कामयाब हो गए हैं। आजा देखना है कि अधिकारियों को कर्मचारियों की मिली भगत से गरीबों का राशन निकलने वाले लाल बहादुर गुप्ता के पास कोटा फिर वापस आता है या सरकार के मनसा को को धूमिल करने वाले कोटेदार पर और कोई कार्रवाई होती है वहीं ग्राम प्रधान ने क्या कुछ कहा दिखाते हैं एक रिपोर्ट में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *