संवाददाता धीरज वर्मा 

सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, आजमगढ़ में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार, 29 दिसम्बर 2024 एवं सोमवार, 30 दिसम्बर 2024 का शुभारंभ आज दिनांक 29/12/2024 को किया गया। इस अवसर पर पहले दिन के मुख्य अतिथि माननीय श्री संतोष कुमार सिंह जी, पूर्व सांसद एवं सदस्य (भारतीय जनता पार्टी) एवं विशिष्ट अतिथि माननीय श्री देवेन्द्र सिंह जी, सदस्य (भारतीय जनता पार्टी) व श्री अखिलेश मिश्रा जी, सदस्य (भारतीय जनता पार्टी) उपस्थित हुये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, शैक्षणिक, एवं पर्यावरण से सम्बन्धित विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुती पेश की गयी। कार्यक्रम में अनेकता में एकता पर विशेष बल दिया गया एवं सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सरस्वती वंदना गणेश वंदना, दुआ की प्रस्तुती की गयी। पंजाबी नृत्य गुजराती नृत्य, बंगली एवं आसामी नृत्य फूली का तारो का, इतनी सी हसी इतनी सी खुशी, वक्त की कसौटी, आई एम ए डिस्को डान्सर, कोई बोले राम गजल, गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल, खम्बा धनी, नागा नागम नृत्य, कौव्वाली एवं फैशन शौ जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री संतोष कुमार सिंह जी, एवं विशिष्ट अतिथि श्री देवेन्द्र सिंह जी एवं श्री अखिलेश मिश्रा जी ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की प्रशंसा की एवं विद्यालय की व्यवस्थाएं, छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम एवं अभिभावकों का सहयोग विद्यालय के मैनेजमेंट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा की, उन्होने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गये कार्यक्रमों की एवं उन कार्यक्रमों में चुने गये विषयों की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राए एवं स्टाफ ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। मुख्य अतिथि द्वारा सभी अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री अयाज अहमद खॉन साहब ने अपने वक्तव्य में यह बताया कि सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल का एक मात्र ध्येय उचित फीस में अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करना है एवं अभिभावकगण के सहयोग से सभी छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण विकास करना। संस्थापक महोदय ने मुख्य अतिथि माननीय श्री संतोष कुमार सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय श्री देवेन्द्र सिंह जी व माननीय श्री अखिलेश मिश्रा जी, का धन्यवाद दिया एवं भविष्य में विद्यालय परिवार एवं सभी छात्र/छात्राओं को आशीर्वाद देते रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर श्रीमती तरन्नुम खानम चेयरपर्सन सी० पी० एस० ग्रुप आफ स्कूल्स, श्री नवाज अहमद खान प्रबन्धक सी० पी० एस० जाफरपुर एवं सुश्री रेखा सिंह जी प्रधानाचार्या सी० पी० एस० जाफरपुर मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *