जयचंद्र सिंह बने उपाध्यक्ष और राजेश मिश्रा सचिव, समाजवादी पार्टी ने वितरित किया प्रमाणपत्र

ब्यूरो हामिद अली
समाजवादी पार्टी गोंडा के मुख्यालय पर जिला संगठन और अल्पसंख्यक सभा के सभी पदाधिकारी को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
पूर्व विधायक भगेलू सिंह जी के पौत्र जयचंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया सन 1971 में भगेलू सिंह सोशलिस्ट पार्टी से विधायक नियुक्त हुए थे जयचंद्र सिंह सन 1992 से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ता राजेश मिश्र सीहागांव को जिला सचिव नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष अरसद हुसैन ने सभी पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि आप सबसे उम्मीद है कि आप पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा की कि अपनी मेहनत और लगन से संगठन को मजबूत बनायें।
सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आप सबकी अहम भूमिका होगी, समाजवादी पार्टी ने ज़मीनी कार्यकर्ताओं को पद दिया है जिससे पार्टी निश्चित रूप से मजबूत होगी।
अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष अफजल खान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का नियुक्ति पत्र देते हुए हर्ष जताया।
सरफराज हुसैन,फहीम अहमद पप्पू, मोहसिन खान, डॉक्टर डियर, सुभाष कोरी, संजय साहू, आसिफ परवेज, युसूफ सभासद, इजराइल, नब्बू, डॉ निज़ाम, बड़कऊ, इशहाक़ रईस, मंटू, मेराज, मुशताक़, रईस बब्बू, शुएब, खुर्शीद, शेरे चाचा, ईशुपाल भाटिया, ज्ञान सिंह, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *