संवाददाता श्याम लाल मौर्या

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला शाह जेरपुर समीप सरकारी धर्म कांटा पर काम कर रहे दो मजदूर रोज की भांति शाम 5:00 बजे काम बंद करके वहां से चले गए कहां गए पता नहीं चला लेकिन रहमान का कहना है कि रोज अपना हिसाब किताब करके पैसे लेकर चले जाते थे लेकिन सोमवार को 5:30 बजे अपना हिसाब किताब करवा के चले गए थे उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि शाम 7:45 पर साइकिल पर सवार होकर दो मजदूर अपने घर की तरफ रवाना हुए थे। सच्चाई की जानकारी लेने पहुंचे एक पत्रकार ने जब सच्चाई की पूरी हकीकत जानी तो आंखों तले जमीन खिसक गई।
मामला हम आपको विस्तार से बताएंगे पूरी सच्चाई है इस मामले में माहुल की तरफ से तेज रफ्तार में कार चालकों ने सड़क के किनारे चल रहे दो साइकिल सवार यूवको को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया पूछताछ करने के बाद पता चला कि पहले से ही कार कहीं दुर्घटना घटित करके तेज रफ्तार में आ रही थी जिसमें कई युवक कार में सवार थे शाम 7:45 बजे साइकिल सवार दो मजदूर अपने घर की तरफ जा रहे थे सरकारी धर्म कांटा से लगभग 10 से 15 मीटर की दूरी पर घटना घटित हुई कई लोगों का कहना है कि इतनी तेज रफ्तार थी पीछे से साइकिल सवार दो मजदूरों को बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट पूरी लापरवाही कार चालक की बताई जा रही है। हालांकि सच्चाई का अंदाजा लगता है कि कार चालक नशे की धू त में कार को गड्ढे में पलट दिया।
मौके पर दोनों की मौत हो गई थी आनंन फानन में अस्पताल ले जाने के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया फूलपुर थाना क्षेत्र के उदपुर गांव निवासी उम्र भीम 28 वर्ष फूलपुर क्षेत्र के दूसरा मृतक युवक का नाम उंटवा के बेदप्रकाश बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर फूलपुर कोतवाली के पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर गड्ढे में कार पलट गई थी।
रात 9:30 बजे फूलपुर कोतवाली के पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मंगवाकर गद्दे में पलटी कार को निकलवा कर फूलपुर कोतवाली लेकर आई कार से एक लोग फरार एक चालक गिरफ्तार। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। उदपुर मृतक के भीम के दो लड़का एक लड़की वही मृतक वेद प्रकाश के पास एक लड़का तीन बेटियां हैं।
इस भीषण दुर्घटना में अब देखना है की फूलपुर पुलिस प्रशासन कहां तक इन दो गरीब मजदूरों को न्याय दिलाने में कहा तक सक्षम होती है कि नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *