आजमगढ़ मण्डलीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने जिला अस्पताल के नोडल अधिकारियों में किया बड़ा फेरबदल किया। चिकित्सकीय व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए नोडल अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया। डॉक्टर रामकेवल पासवान, डॉ सतीश चंद्र कनौजिया के साथ वरिष्ठ परामर्शदाताओं/ परामर्शदाता को जिम्मेदारियां मिली। जिला अस्पताल आए दिन अपने कारनामों की वजह से अखबारों की सुर्खियों में बना रहता है। अभी कुछ दिन पूर्व ही समाजसेवी संगठन और मरीज और उनके तीमारदारों ने प्रमुख अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि जिला अस्पताल में तैनात भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड्स द्वारा मरीज और उनके तीमारदारों को रोककर उनके साथ अभद्रता करते हुए अस्पताल आने पर रोक लगाने का आरोप लगाया। जिला अस्पताल में आने वाले लोगों के साथ सुरक्षा गार्ड्स द्वारा अभद्रता करते हुए उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। वही सीरम इंजेक्शन के नाम पर इलाज व आपरेशन के नाम पर मरीज व उनके तीमारदारों से अवैध धन उगाई का आरोप लगता है। प्रमुख अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद आम जनमानस को उम्मीद जगने लगी की सरकार के मंशा के स्वरूप जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को निशुल्क और बेहतर इलाज मिलेगा। प्रमुख अधीक्षक ने जिला अस्पताल के नोडल अधिकारियों वरिष्ठ परामर्शदाता / परामर्शदाता में बड़ा फेर बदलाव किया।

1- डा० राम केवल वरिष्ठ परार्मशदाता (ई०एन०टी०)

अधीक्षक, स्टोर इन्र्चाज (सर्जिकल मेडिसिन, लोकल पर्चेज, डेड स्टाक) जेम पोर्टल, पी०ओ०एल०, बिजली, निर्माण, नोडल अधिकारी ई०एन०टी०, मृत्यु प्रमाण पत्र, आक्सीजन प्लान्ट, भोजन व्यवस्था

2-डा० सतीश चन्द कन्नौजिया, वरिष्ठ परार्मशदाता (सर्जन)

अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी एनेस्थिीसिया विभाग, सर्जरी, साफ सफाई एवं लार्जी सेवा।

3-डा० अनिल कुमार मौर्या, पैथालोजिस्ट।

एन.एच.एम. एवं रोगी कल्याण समिति के खाते में द्वितीय हस्ताक्षरकर्ता, नोडल अधिकारी रक्त केन्द्र ए०टी०एफ०।

4-डा० बाल चन्द प्रसाद, वरिष्ठ परामर्शदाता (रेडियोलाजिस्ट)

नोडल अधिकारी, अल्ट्रासाउण्ड, एक्सरे, सी०टी०स्कैन।

5-डा०पी०बी०प्रसाद, वरिष्ठ परामर्शदाता (आर्थोसर्जन)

नोडल अधिकारी आर्थों विभाग, ट्रामा सेन्टर।

6-डा०राज कुमार, वरिष्ठ परार्मशदाता (फिजीशियन)

नोडल अधिकारी मेडिसिन विभाग, ओ०एस०टी०, ए०आर०टी०।

7-डा० मुकेश साहनी, वरिष्ठ परार्मशदाता (बाल रोग)

नोडल अधिकारी बाल रोग विभाग, एन.आर.सी.।

8-डा० वी० के०श्रीवास्तव, परामर्शदाता (आर्थोसर्जन)

नोडल अधिकारी डी०एन०बी, आयुष्मान, एन.सी.डी।

9-डा० अजहर सिद्दकी, पैथालोजिस्ट।

नोडल अधिकारी, पैथालोजी विभाग।

10-डा० डी०एस० चौहान, वरिष्ठ परार्मशदाता (आई०सर्जन)

नोडल अधिकारी, नेत्र विभाग।

11-डा० रईस अहमद, वरिष्ठ परार्मशदाता (बाल रोग)

नोडल अधिकारी, टैलीमेडीसिन।

12-डा० आशुतोष कुमार शाह, परार्मशदाता।

नोडल अधिकारी, इमरजेन्सी।

13-डा० सी०पी. राय, परार्मशदाता (कार्डियोलाजिस्ट)

नोडल अधिकारी, आई०सी०यू०।

14-डा० एस०के० विमल, परामर्शदाता, (बालरोग)

नोडल अधिकारी, ई-हास्पिटल, आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन।

15-डा० जे०पी० श्रीवास्तव, परामर्शदाता (आई सर्जन)

नोडल अधिकारी, ईन्टनशिप। बनाए गए।

प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर जांच व इलाज के साथ-साथ भर्ती मरीजों को खान-पान और दवा हमारी प्रमुख प्राथमिकता होगी। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं का शत प्रतिशत लाभ आम जनमानस तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त कमी को दुर करने का प्रयास भी करुंगा। खासकर सदर अस्पताल आने वाले आसपास के ग्रामीणों को इलाज के दौरान समय पर दवा की उपलब्धता और जांच की पूरी व्यवस्था की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *