अनावरण करने पहुंचे MLC यशवन्त सिंह व MLC विक्रांत सिंह
आजमगढ़ ब्लॉक जहानागंज के ब्लॉक प्रमुख तीन बार रहे रमेश कनौजिया ने अपने ग्राम सभा शाहपुर में बोधिसत्व बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की भव्य प्रतिमा स्तापित किया है। बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बलिदान को याद किया गया है। जहानागंज के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने अपने ग्राम सभा शाहपुर में बाउंड्रीवाल का सुंदरीकरण करवाकर प्रतिमा स्थापित करवाया है। प्रतिमा के अनावरण में आये हुवे सभी अतिथियों का ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने फूल का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया है। प्रतिमा का अनावरण वर्तमान आम अल सी विक्रांत सिंह रिशु व पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यसवंत सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया है। अनावरण के बाद प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का गुड़ गान किया जाय तो सुबह से शाम हो जाएगी लेकिन पूरा नही हो पायेगा उन्ही की देन है कि हमे खाने पीने व पहनने एवं प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचने की जो आजादी मिलती है। यह सब बाबा साहब की ही देन है बाबा साहब की वजह से ही आज हम ब्लॉक प्रमुख बने हैं। और मैं शपथ लेता हूं कि आज से बाबा साहब के आदर्शों का पालन करते हुए उनके विचारों का अनुसरण कर जीवन में चलने का प्रयास करूंगा कार्यक्रम का संचालन दैनिक जागरण के पत्रकार एवं अध्यापक कमलेश रॉय ने किया इस अवसर पर जिले के तमाम ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान और बीडीसी को आमंत्रित कर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी यशवंत सिंह विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु उपस्थित होकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा का स्वयं अनावरण किया। इस अवसर पर एम एल सी यशवंत सिंह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शिक्षा दीक्षा व बलिदान तथा उनके द्वारा भारत देश व विश्व के लिए विशेष योगदान की जानकारी है।
