जिला महिला अस्प्ताल पर सोमवार को बड़े धूमधाम से पायलट दिवस मनाया गया।इस अवसर पर रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा 26 मई को राष्ट्रीय पायलट दिवस घोषित किया है।सभी पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सेवाओं के दौरान निष्ठा, मेहनत, ईमानदारी, बहादुरी और समर्पण के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। प्रोग्राम मैनेजर मजहर हुसैन ने कहा कि आपात स्थिति में फंसे लोगों के जीवन को समय पर पहुंच कर राहत पहुंचाना मानव सेवा का एक महान अवसर है।एंबुलेंस पर कार्यरत ईएमटी पेशेंट को अस्पताल ले जाते समय मरीज को फर्स्ट एड, बीपी, पल्स रेट, टेंपरेचर आदि का जांच करते है एवं डॉक्टर से बात करके जरूरी इलाज भी प्रदान करते है और पायलट एंबुलेंस चलाने एवं उसका रखरखाव की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का काम करते हैं।इस अवसर पर मजहर हुसैन, सिद्धार्थ, हिमांशु कुमार और एंबुलेंस के तमाम पायलट और ईएमटी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *