ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा

इंदारा कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव निवासी सुनील शर्मा पुत्र स्वर्गीय सत्यदेव शर्मा उम्र 38 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा हड़कंप। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव निवासी सुनील शर्मा पुत्र स्वर्गीय सत्यदेव शर्मा की पत्नी का निधन लगभग एक वर्ष पूर्व में निधन हो गया था। जिसके बाद सुनील शर्मा अपने दो लड़कों सूरज 10 वर्ष,अमन 7 वर्ष के साथ रहता था।मजदूरी कर के अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण करता था। बुधवार की शाम कुछ लोगों भैस चरा रहे थे तभी सुनील शर्मा के घर के बगल में एक पोखरी के पास बदबू आने पर जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि एक युवक का शव पड़ा था। धीरे धीरे खबर पुरे गांव में फैल गई। मौके पर जाकर ग्रामीणों ने देखा तो उसकी पहचान सुनील शर्मा के रूप में हुई।वह दो दिन में अपने घर पर नहीं था।शव से बदबू भी आ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोपागंज पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *