ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा

12 जून को पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा जीआरपी थाना मऊ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा जीआरपी थाना मऊ के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार व थाना कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन करते हुए अद्यतन करने हेतु सर्व संबंधित को आदेशित/निर्देशित किया गया। जीआरपी थाना मऊ में लंबित विवेचनाओं का आर्दली रुम करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सर्व-संबंधित को आदेशित/निर्देशित किया गया एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा व दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति परखी गई। शस्त्रागार के समस्त दंगा नियंत्रण यंत्रों की एक्सपायरी आदि चेक करने के उपरांत सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मचारी से कार्य विवरण की जानकारी कर महिला यात्रियों के प्रति उनके दायित्वों व नम्र व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों से शस्त्र प्रबन्धन के संबंध में पूछताछ की गयी व उसके प्रबन्धन के दौरान रखी जाने वाली सतर्कता/सावधानियां के संबंध में निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए वहां नियुक्त महिला कर्मचारी से कार्य विवरण की जानकारी कर महिला यात्रियों के प्रति उनके दायित्व और नम्र व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा जीआरपी थाना मऊ पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर सतर्क रहकर पूरी तन्मयता के साथ कार्य सरकार संपादित करने हेतु प्रेरित करते हुये आने जाने वाले यात्रियों से मृदु व्यवहार करने का निर्देश भी दिया गया तत्पश्चात उनकी समस्याओं के बारे में प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी से वार्ता कर जानकारी ली गई एवं उसके अतिशीघ्र निस्तारण हेतु जीआरपी थाना प्रभारी मऊ को निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग, वेटिंग हॉल आदि का पैदल भ्रमण कर यात्रियों के सुरक्षित व सुगम आवागमन हेतु व्यवस्थाओं को परखते हुए सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *