समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भा.ज.पा. की केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकारें आजादी की लड़ाई में यातनाएं सहकर प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों की हुकूमत से आजाद कराया उनके सपने हर व्यक्तियों की स्वतंत्रता, अधिकार,रोजगार, गरीबी से निजात, किसानों की उनकी लागत का उचित मूल्य देने व शोषण, दमन खत्म करने के सपने थे।

डॉ अंबेडकर ने संविधान में कानून व्यवस्था देकर उन लोगों के सपनों को साकार करने की व्यवस्था किये लेकिन आज भा.ज.पा. की सरकारों में अंग्रेजी हुकूमत में हुए दमन, अत्याचार, शोषण देश की संपदा की आर्थिक लूट को पीछे छोड़ दिया है।

देश,प्रदेश में जनता, युवा- बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज करने के लिए प्रदर्शन व धरना देते हैं उन पर प्रशासन व पुलिस गोलियां व लाठी डंडों से बुरी तरह मारती है,मुकदमें दर्ज कर जेल में भेज देती है।

जंतर-मंतर दिल्ली व अन्य जगहों पर शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक युवाओं, किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम भा.ज.पा. की सरकारें कर रही हैं।

जनपद-आजमगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। थानों,तहसीलों,सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं।पिछड़े, दलितों व मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। फर्जी मुकदमें लगाकर जेल में भेजा जा रहा है।

बेरोजगारी व कमर तोड़ महंगाई के कारण युवा, गरीब त्रस्त है। जनपद के करीब 600 सरकारी प्राइमरी विद्यालयों को बंद कर, गरीबों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। प्राइवेट विद्यालयों की फीस इतनी महंगी है कि 70% लोग अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे पाएंगे। आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से आम आदमी को 2 जून की रोटी के लिए मोहताज है। चीनी का दाम 42 रुपए से ₹65 हो गया है।

देवरांचल में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ रोकने के लिए कई करोड़ रुपए लगा दिए गए लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।

अटल आवासीय विद्यालय गंभीर वन में छात्र-छात्राओं ने जिला अधिकारी आजमगढ़ को आपबीती बताकर वहां पर हो रहे शोषण की जानकारी दिया।

जनपद की तमाम सड़के टूट गई हैं, लेकिन मरम्मत न होने के कारण जनता का चलना मुश्किल हो गया है मरम्मत के नाम पर पैसा निकाल लिया जा रहा है।

जनपद में चोरी व छिनैती व हत्याओं की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में बंद पड़े विद्यालयों पर स.पा. द्वारा छात्रों को शिक्षित किए जाने व उपरोक्त मुद्दे के लेकर जन आंदोलन करेगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी की अनुमति से पप्पू कुमार यादव को जिले का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

मौके पर अजीत कुमार राव, विनीत राय, जी एस प्रियदर्शी, द्रौपदी पांडेय, बबिता चौहान, प्रदीप यादव,इं अभिषेक यादव,जोरार खान, कुणाल मौर्य, सुषमा चौहान,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *