संवाददाता पूजा सिंह
आज 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए थे। आज के दिन ही खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
इसी उपलक्ष्य में श्री बिहारी जी योगासन अकादमी द्वारा श्री बिहारी जी मंदिर पर बच्चों का एक छोटा सा कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें अकादमी के प्रबंधक श्री संत प्रसाद अग्रवाल और *अध्यक्ष श्री अशोक जी रहे।
कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं RSSB की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह रहीं, उन्होंने बच्चों के कार्यों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।
अकादमी द्वारा आने वाले समय में भी आजमगढ़ से बहुत सारे बच्चों को योगासन और खेल के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
