



दिनांक 26 जनवरी 2024 देश के 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर द्वारा दीवानी न्यायालय मऊ में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, एव कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं संकल्प दिलाया गया।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरकण,मऊ श्री अभिनय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह मऊ में माननीय उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के तत्वावधान में किशोरों हेतु संचालित गतिविधियों जैसे योग/ध्यान, पेंन्टिग, रंगमंच ,खेल गायन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर बच्चों में उत्साहवर्धन किया गया।
