थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

ब्यूरो हामिद अली
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों-01.अयाज, 02. जावेद अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
आज दिनांक 10.02.2024 को थाना को0 नगर के उ0नि0 प्रेमानन्द मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रानीजोत जाने वाले मार्ग पर अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 व्यक्ति खड़े है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर घेराबन्दी कर अभियुक्त अयाज व जावेद अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *