थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 03 मोटरसाईकिलें बरामद
ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-86/24, धारा 379,411,419, 420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 मोटरसाईकिल चोरों-01. आदर्श पाण्डेय, 02. शाहरूख को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिलें बरामद किया गया।
वादी धीरेन्द्र कुमार मिश्र पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी की दिनांक 03.02.2024 को समान खरीदने पोर्टरगंज बाजार गया था। वही से उनकी प्लेटिना मोटरसाईकिल चोरी हो गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा विवेचना उ0नि0 बलीराम सिंह को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. आदर्श पाण्डेय, 02. शाहरूख को आज दिनांक 11.02.2024 को गोण्डा कचहरी स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु जनपद गोण्डा व बहराइच आदि जनपदों से मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
