संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
आजमगढ़ मुबारकपुर आजमगढ़ , मुबारकपुर नगर के रोडवेज चौराहे के पास राज पैलेस के परिसर में शुक्रवार को सांय चार बजे पीडीए महापंचायत का आयोजन हुआ जिसमें केन्द्र और प्रदेश के भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।समझा जाता है।कि यह लोकसभा चुनाव 2024का विगुल बजाने के क्रम में यह कार्यक्रम हुआ।आज देश में मंहगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से सभी वर्गो के लोग परेशान हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर यह कार्यक्रम देश भर जगह जगह चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मन्त्री एवं सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हिन्दू मुस्लिम नफरत की राजनीति कर रही है। देश में आम जनमानस परेशान हैं। और सरकार सत्ता के सुख मस्त है। किसी की नहीं सुन रही है। किसान नौजवान और कर्मचारी सभी अपनी अपनी मांगों को लेकर सड़क उतरे हैं।उनकी मांग मानने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का काम वर्तमान सरकार कर रही है।
सपा विधायक नफीस अहमद ने कहा कि आदरणीय अखिलेश यादव के आह्वान पर यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाए जा रहा है।2014से केन्द्र सरकार और 2017से प्रदेश सरकार में पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक और अन्य समाज के दबे कुचले लोगों की अनदेखी कर रही इस सरकार में बुनकर, कारोबारी सभी वर्गों के लोग परेशान हैं।
जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनता ने यह मन बना लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकेंगे जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया। विकास कम ठप है।केवल लोगो को भ्रमित करके विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं।
सपा विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मुद्दे पर विफल है। किसान का आन्दोलन कुचलने का प्रयास कर रही है।फिर भी किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर अड़ा हुआ है। सरकार है।कि उनकी मांगों को पूरा करने बजाय उनके राह में किल और बैरीकेटिंग कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभनाथ यादव व संचालन पूर्व महाप्रधान विरेन्द्र यादव,
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम दुलार राजभर,सना परवीन,ज़ियाउल्लाह अंसारी, शमसुद्दीन प्रधान,राजेश यादव,हाजी शमशाद आसिया खातून,गुफरान अहमद आदि
