ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव

थाना हलियापुर में आठ माह पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी गए सामान व अवैध असलहे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बीते अट्ठाइस उनतीस जून की रात हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बबुवान निवासी कमल यादव की चार नंबर चौराहे के निकट डोभियारा मोड़ पर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान से पंखा,मोटर,बिजली का तार आदि काफी सामान चोरी हुए थे जिसमे रिपोर्ट दर्ज हुई थी।इसी मामले में फरार चल रहा अमेठी जिले के मुसाफिर खाना कोतवाली के पूरे जबर मजरे नारा अड़नपुर निवासी अभियुक्त राम बहादुर निषाद को एक अदद तमंचे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।साथ ही चोरी हुए दो बोरे में इलेक्ट्रिक सामान बरामद किया है।थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *