ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव के निकट लखनऊ वाराणसी हाईवे पर पिकअप गाड़ी से जानवर लेकर जा रहे रामसेवक यादव तथा मोहम्मद इरशाद की गाड़ी पंक्चर हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से रामसेवक यादव आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा इरशाद घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि वाहन नंबर मिल गया है। जल्द मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *