
संवाददाता प्रीतम सेठ
दीदारगंज थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल सात फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें पुलिस से सम्बंधित दो राजस्व से सम्बंधित पांच प्रार्थना पत्र थे। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने तत्काल पुलिस से सम्बंधित दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। राजस्व से संबंधित मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंप कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक करीमुल्ला खां, अनिल कुमार सिंह, शिवकुमार यादव, राहुल यादव, संदीप, लेखपाल अजय यादव, आदि लोग उपस्थित थे।
