खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 कस्बा निवासी दिलीप कुमार यादव 32 पुत्र स्वर्गीय गोरखनाथ यादव अपने ही गांव के सनोज कुमार यादव उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लालचंद यादव के साथ दिन के लगभग 12:00 बजे बाइक से पुरानी बाजार की तरफ जा रहे थे। इस समय जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार हवा में उछलकर गिर पड़े। इस दुर्घटना में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों की मौत हो जाने की पुष्टि करदी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो की तलाश में जुट गई है।
