आजमगढ़। मोटर सायकिल से मछली का शिकार करने जा रहे मुबारकपुर निवासी कपड़ा कारोबारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। उसके साथ मोटर सायकिल पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जीयनपुर थाना क्षेत्र के रजादेपुर के पास सुबह करीब 7 बजे हुई।
हाजी खलीलुर्हमान 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद वैस निवासी मोहल्ला पुरा सोफी थाना मुबारकपुर अपने साथी जाबिर 35 वर्ष पुत्र अहमद अली दोनों के साथ अल सुबह मछली का शिकार करने के लिए राप्ती नदी गोरखपुर जा रहे थे। वे जीयनपुर के आगे रजादेपुर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में गाड़ी चला रहे हाजी खलीलुर्हमान की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बाइक पर बैठा जाबिर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने में कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक एक पुत्री का पिता बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *