आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस द्वारा डी-32 का लीडर व 15 हजार पुरस्कार घोषित गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त चोरी के 1425 रुपयों के साथ के गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 03 अक्टूबर 2022 पुलिस मुठभेड में दो अभियुक्तों के पास से चोरी की बोलोरो बरामद होने तथा अभियुक्त बैदुल्ला उर्फ बरतुल्लाह उर्फ राजू उर्फ लगड़ा पुत्र मुस्ताक अहमद सा0 कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर आजमगढ़ मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 315/22 धारा 307/411/414/473 भादवि में जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा अनुमोदनोपरान्त 27 सितम्बर को प्र0नि0 गजानंद चौबे द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 436/23 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट फूलपुर आजमगढ़ बनाम तबरेज पुत्र हाफिज उर्फ जहूर, कलीम पुत्र जहीर, इब्राहिम उर्फ काने खाँ पुत्र मशरुर साकिनान तथा बैदुल्ला उर्फ बरतुल्लाह उर्फ राजू उर्फ लगड़ा पुत्र मुस्ताक अहमद थाना फूलपुर आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष पवई के द्वारा सम्पादित की जा रही है। 11 सितम्बर को मुकदमा वादी उदय राजपूत स्वर्गीय रामलोचन ग्राम चित्रावल पोस्ट मूंडियार थाना फूलपुर तहसील निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ग्राम खानपुर चितरावल में चोरी की घटना हुई है जिसके सम्बन्ध में दिये गये लिखित तहरीर आधार पर थाना स्थानीय पर 15 सितम्बर को मु0अ0सं0 402/23 धारा 380 भादवि विरुद्ध अज्ञात पंजीकृत है। 19 सितम्बर को ग्राम सजई में हुये चोरी की घटना को लेकर राजेश कुमार मौर्य की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर 20 सितम्बर को मु0अ0सं0 417/23 धारा 457/380 भादवि विरुद्ध अज्ञात पंजीकृत है। पीआरवी 1060 द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर हे0का0 राजीव यादव, म0का0 साक्षी यादव, म0का0 पुष्पा चालक हो0गा0 दिनेश द्वारा जनता द्वारा चोर को पकडकर रखने की सूचना पर पीआरवी कर्मचारियों द्वारा अभियुक्त कलीम पुत्र जहीर साकिन मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को थाना स्थानीय पर लाया गया था। उक्त कलीम पुत्र जहीर उपरोक्त से उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय उ0नि0 अरविन्द यादव, का0 सत्येन्द्र पाल द्वारा नियमानुसार पूछताछ व जाँच किया गया तथा पूछताछ में चोरी करना स्वीकार करने पर चालान कर न्यायालय रवाना किया गया।
