आजमगढ़ फूलपुर महिला से दिन दहाड़े सोने की चैन व मंगल सूत्र का लाकेट लूट की घटना में शमिल दो व्यक्ति अवैध तमंचा लूट की सीकड़ के साथ गिरफ्तार।
फूलपुर थाना अंतर्गत अंबारी बाज़ार स्थित जनरल स्टोर से इक्कीस अक्टूबर को अपाची सवार दो व्यक्ति दुकान पर उपस्थित महिला से साबुन, तेल, आइना, ब्रस आदि की माग की महिला सामान निकाल कर नजदीक गई तब तक बाईक सवार व्यक्तियों ने महिला के गले से सोने की चैन व मंगल सूत्र का लाकेट छीन कर अपाची वाइक से दीदारगंज मार्ग की तरफ भाग निकले जिसकी सुचना पीड़िता पुष्पा पत्नी सियाराम निवासी काशमपुर अंबारी थाना फूलपुर ने कोतवाली फूलपुर में एक नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ लिखित शिकायती पत्र दिया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा मुकदमा लिखने का आदेश देते हुऐ विवेचना की जिम्मेदारी चौकी इंचार्ज अंबारी रंजन दिवेदी को सौप दी विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त सूरज सरोज पुत्र फिरतू सरोज निवासी सरायमोहन थाना बरदह के साथ अज्ञात व्यक्ति अभिषेक पांडेय उर्फ सोनी पुत्र राम प्रसाद पाण्डे निवासी बिजौली थाना बरदह का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध नियंत्रण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक रंजन दिवेदी मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखवीर की सूचना पर कल दिनाक इकतीस अक्टूबर को भेड़िया पुल के पास से लूट की चैन व 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया। और संबन्धित धाराओं के अंतर्गत चालान किया गया।
