दो बच्चों की जोड़ी को नकार चुकी है जनता : ओम प्रकाश

आज़मगद,बरदह/ ठेकमा/ लालगंज। सुभासपा के मुखिया और प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की हर योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। एनडीए का चार सौ पार का जो संकल्प है वह पूरा होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।सुभासपा अध्यक्ष शनिवार को लोकसभा लालगंज के मार्टीनगंज में प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित भाजपा और सुभासपा की संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में दो बच्चे घूम रहे हैं। जब इनकी सरकार थी तब पिछड़ा, दलित और मुसलमान याद नहीं आए। अब जब चुनाव आया है तो पिछड़ा, दलित और मुसलमान याद आने लगे हैं।

पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी जनता ने इस जोड़ी को फ्लाप कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम का संदेश मैं हर जगह लेकर जा रहा हूं और आप इसे घर-घर तक पहुंचाएं। ओम प्रकाश राजभर ने पल्हना में भी लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *