बहुजन समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए तमाम संगठनों एवं बहुजन चिंतकों से मुलाकात कर बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा एवं लोकसभा में करारी हार हर का कारण जानने तथा आगामी समय में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए हमारे संगठन ने धरातल पर कदर मीटिंग कर लोगों से विचार एवं सुझाव लेने का कार्य कर रहे हैं जिनमें से कुछ सुझाव इस प्रकार है-
1. दैनिक गतिविधि रिपोर्ट के साथ प्रत्येक विधानसभा के अध्यक्षों के साथ प्रदेश स्तर पर प्रति वहां बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर ली जानी चाहिए। और बेहतर कार्य करने वाले विधानसभा अध्यक्ष को आदरणीय बहन जी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन भी दिलाया जाए।
2. मासिक गतिविधियों के साथ प्रत्येक जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कमेटी की प्रति तिमाही बैठक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अध्यक्षता में योग्य व्यक्ति के द्वारा ली जानी चाहिए। बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी को पार्टी से प्रत्येक चिन्ह देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाए।
3. प्रतिमाह सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रदेश के बहुजन चिंतकों एवं नव समाजसेवियों के साथ बैठक पार्टी बहन जी के समक्ष योग्य पदाधिकारी के साथ होनी चाहिए।
4. पार्टी में शीघ्र जिले स्तर,मण्डल स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर कमेटी में 50% युवाओं की भागीदारी की जानी चाहिए।
5. देश के किसी भी कोने में किसी भी घटना होने पर वहां के पदाधिकारियो को संवैधानिक तरीके से पीड़ित की मदद करने के लिए पार्टी से निर्देशित किया जाए।
6. चुनाव में कैंडिडेट का चयन सेक्टर व विधानसभा कमेटी द्वारा दिए गए नामों में से किसी एक योग्य नाम पर होनी चाहिए कैंडिडेट बाहरी दल का नहीं होना चाहिए क्योंकि टिकट लेने के लिए वह पार्टी में आ जाते हैं लेकिन काम नहीं करते, इसलिए पार्टी में काम करने वाले लोगों को ही चुनाव लड़ने मौका दिया जाना चाहिए।
7. पार्टी में प्रत्येक स्तर पर 70% युवाओं को नेतृत्व करने का अवसर तथा प्रत्येक प्रदेश से 5 स्टार प्रचारक बनाए जाने चाहिए जो प्रतिमाह अपने प्रदेश की गतिविधियों को सीधा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बता सकें।
8. जनता की रुझान के अनुसार आकाश आनंद एवं अन्य जोशीले युवा साथियों को और पुराने अनुभवी साथियों की वापसी होनी चाहिए।
9. 55 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नेताओं पद से मुक्त कर उन्हें कोर कमेटी में शामिल करते हुए चिंतन मनन करने के लिए निर्देशित किया जाए तथा पार्टी मैं कार्य करने वाले पदाधिकारी की गुप्त तरह से समीक्षा करने की जिम्मेदारी भी दी जानी चाहिए।
“बसपा पार्टी में शिकायत एवं सुझाव हेतु एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी होना चाहिए।बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य के अनुसार पार्टी के संगठनात्मक संरचना में जरूरी परिवर्तन के लिए यह सारी कार्यवाही अयस्क हैं।”
बहुजन चिंतक एवं बसपा सक्रिय सदस्य
बुद्धरत्न भीमपुत्र एड. विजय कुमार आजाद
संस्थापक -भीम आर्मी भारत एकता मिशन
मो.9458001661

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *