थाना उमरिबेग्मेगंज,सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करना पड़ा भारी अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार
ब्यूरो हामिद अली
गोण्डा,सोशल मीडिया पर थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़का रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा लेते हुए तत्काल थानाध्यक्ष को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचे को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त राहुल पासवान को मुखबिर खास की सूचना पर डरौली चौराहे के आगे खेमपुरवा जाने वाले कर्बला मैदान के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
