लखनऊ मुख्यालय से आए क्वालिटी ऑडिटर सत्य प्रकाश यादव और आयुष तिवारी ने तरवा ब्लॉक के 100 बेड हॉस्पिटल परमानपुर पर उपस्थित एम्बुलेंस का औचक निरीक्षण किया जिसमें एंबुलेंस में ऑक्सीजन की उपलब्धता मेडिसिन और इक्विपमेंट की उपलब्धता तथा एंबुलेंस की साफ सफाई और एम्बुलेंस स्टाफ का कौशल और इसके साथ-साथ एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम भी चेक किया जिसमें सब कुछ संतोषजनक पाया गया निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी अजय राय वरुण यादव आदि सब उपस्थित रहे जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि जिले में 108 की 51 एम्बुलेंस और 102 की 52 एंबुलेंस कार्यरत है हमारा प्रयास है कि आम जनमानस और गरीब असहाय लोगों को जल्द से जल्द एंबुलेंस सुविधा प्रदान की जाए और जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके
