संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
पुलिस अधीक्षक मऊ
इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोपागंज पुलिस द्वारा उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब 25 सितम्बर को जरिये मुखबिर की सूचना पर हिकमा चट्टी के पास से कस्बा कोपागंज के आभूषण के दुकान से चोरी मामले में प्रकाश में आये अभियुक्ता रीना देवी पत्नी हरिकेश निवासी गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, अंजली पुत्री बाबूलाल निवासी भगवानपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के कब्जे से चोरी के 01 अदद चेन, 04 अदद कान का झाला (पीली धातु) व 02 अदद पैजनी (सफेद धातु) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । जो मु0अ0सं0 260/24 धारा 305,317(2) बीएनएस से संबंधित थे । उक्त अभियुक्ता का चालान न्यायालय किया गया ।
