आजमगढ़ । खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुत्ते के मीट को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार

को कोटिला स्थित आंगन ढाबा का सघन निरीक्षण किया,

इसके अलावा वहां से जांच हेतु तैयार मटन का नमूना

संग्रहित कर लखनऊ प्रयोगशाला भेजा। बता दें कि एक

रोज पहले आंगन ढाबा पर मीट खाने वालों ने एक वीडियो वायरल किया था,

वीडियो में वह सभी दावा कर रहे थे, कि यह बकरे का मीट नहीं है, वापरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खाद सुरक्षा विभाग ने छापेमारी करते हुए, कार्रवाई की है। वहीं आगामी नवरात्रि एवं आगमी दशहरा पर्व के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विकय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु, जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खादा जाँच दल द्वारा छापेमार कार्यवाही करते हुए एलवल से मूंगफली का नमूना, ठण्डी सडक से अरहर की दाल का नमूना, अहिरौला से साबूदाना तथा सिंघाड़ा का आटा का नमूना तथा कप्तानगंज से सेंधा नमक का नमूना संकलित कर जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। इस दौरान कुल 06 नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रेषित किया गया। अब तक कुल 21 नमूने अभियान में संग्रहित किये गये। सहायक आयुक्त (खाद्य) आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार की कार्यवाही आगामी त्यौहारों तक अनवरत जारी रहेगी। छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें लोगों को समझाया गया, कि व्रत में फलाहार से सम्बन्धित खाद्य सामग्रीयों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के बाद ही उसका उपभोग करें। खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, तथा जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास वैध खाटा पंजीकरण व अनुज्ञप्ति नहीं है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें, अन्यथा बिना खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति लिए खाद्य कारोबार करते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही कर दी जायेगी। उक्त छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, कीर्ति आनन्द, संजय कुमार तिवारी, सुधित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, श्रीमती बेबी सोनम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *