संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज (मऊ): शनिवार को कोपागंज थाने के पीछे तालाब में नहाते समय युवक डूबे हुए युवक के शव पुलिस ले घंटो तक इंतजार के बाद किसी तरह खोज निकाला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को सुबह करीब दस बजे धर्मेंद्र पुत्र श्रीनाथ निवासी रजपूरा थाने के पीछे स्थित पोखरे पर नहाने के लिए पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी नशे के हालत में था। नहाने के दौरान मृतक नशे के हालत में काफ़ी बड़बड़ा भी रहा था। इसी दौरान मृतक नहाने के लिए पोखरे में कूदा। लेकिन जब काफी देर बाद दिखाई नहीं दिया तो वहां पर कुछ दूर मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गये। काफी इंतजार के बाद युवक पोखरे में दिखाई नही दिया। तब तक यह बात धीरे-धीरे आसपास के लोगों तक पहुंच गई। थोड़ी देर बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच पुलिस ने किसी तरह गोताखोरों को बुलवाया। और काफी खोजने के करीब चार घंटे बाद युवक का शव पोखरे के बीचोंबीच गहरे पानी में डूबा हुआ मिला। जिसके बाद शव को गोताखोरों ने किसी तरह लेकर पोखरे से बाहर निकला। कुछ देर बाद मृत युवक की शिनाख्त भी कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *