संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज (मऊ): लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। पूजा को देखते हुए स्थानीय पोखरे की साफ-सफाई के अलावा सजावट का काम जोरों शोरों से चल रहा है। उधर छठ पूजा को देखते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि अरसद रेयाज ने पोखरे का निरीक्षण किया। उन्होंने ने सफाई नायकों को निर्देश दिया कि समय रहते प्रकाश और पोखरे के चारों तरफ घाटों की सफाई कर लिया जाए। कहा कि पोखरे में अधिक पानी होने के चलते महिलाओं को होने वाले दिक्कतों को देखते हुए मोटर लगाकर पानी निकालने लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया है। कहा कि पोखरे के आसपास किसी प्रकार के गढ्ढे न हो इसके लिए मिट्टी पाटकर समतल किए जाने के लिए कर्मचारियों से कहा । कहा छठ पूजा के समय व्रती महिलाओं किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *