पुराने दस्तावेज, रिकार्ड आलमारी संग अन्य सामान जलकर हुए राख।

दो-दो दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची।

एक घंटे की मेहनत पर अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू।

आजमगढ़, शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी स्थित सीएमओ कार्यालय में रविवार की दोपहर को दरवाजा लगाने का कार्य चल रहा था। दीवार में फ्रेम को लगाने के वेल्डिंग मशीन से जोड़ाई हो रही थी। वेल्डिंग की चिंगारी से रखे हुए सामान और फाइलों में में आग लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से कमरे में रखे पूराने दस्तावेज और रिकार्ड जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने एक घंटे की मस्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। हालाकि रविवार होने के कार्यालय में कर्मचारी उपस्थित नही थे, नही तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सीएमओ कार्यालय के तीसरे तल पर रिकार्ड रखने के लिए एक कमरा बनाया गया है। कमरें में विभाग के सभी दस्तावेज और रिकार्ड कुछ आलमारी में तो कुछ उसी तरह से खुले में रखे गए है। कार्यालय में बंदरो का आतंक इतना की सभी दस्तावेज को बंदर फाड़ देते है। बंदरो के आतंक से बचने के लिए सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने कमरे में लोहे का दरवाजा लगवाने के लिए सामने के वेल्डिंग मिस्त्री से कहा था। रविवार को सुबह से ही वेल्डिंग मिस्त्री कार्यालय के छत पर कमरें में लोहे का दरवाजा लगाने के लिए वेल्डिंग का काम कर रहा था कि अचानक वेल्डिंग की चिंगारी कमरे में रखे कागजात पर पड़ी और आग लग गई। देखते ही देखते आग इतना भयावह रुप ले लिया कि मिस्त्री को कुछ समझ में नही और कमरे को जलता छोड़ मौके से फरार हो गया। कार्यालय से निकलने वाले धुएं को जो भी देखता कूड़ा जलने का कयास लगा रहा था। कुछ ही देर बाद उसकी लपटे उठने लगी तो राहगीरो ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने हिम्मत कर मौके पर जाकर देखा और अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी। पलक झपकते ही अग्निशमन की दो गाड़िया पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया लेकिन तब तक आधे से ज्यादा कागजात, रिकार्ड और सामान जलकर राख हो चुके थे। सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि वेल्डिंग की चिंगारी से कमरे में आग लगी है। कमरे में पुराने दस्तावेज और रिकार्ड रखे गए थे वही जले है और कुछ आलमारी भी जल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *