आजमगढ़ : माफिया कुन्टू सिंह गैंग के दस अन्य सदस्य जोन स्तर पर पंजीकृत

माफिया के आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए आईजी जोन ने की कार्रवाई, आई0आर0-36 कोड होगी पहचान

आजमगढ़। प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर तथा उसके गैंग में शामिल कुल 19 सदस्यों में जिसमें 9 लोगों को पूर्व में ही पंजीकृत किया जा चुका है बाकी 10 सदस्यों को 14 दिसम्बर को जोन स्तर पर आईआर गैंग में पंजीकृत किया गया है। माफिया द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर जनपद आजमगढ़, मऊ, जौनपुर एवं लखनऊ में हत्या, लूट,डकैती, चोरी तथा हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दिया जाता है। जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा बीते कल देर रात लगभग 9.30 बजे माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के विरूद्ध गैंग पजीकरण करने हेतु 14 दिसम्बर को रिपोर्ट प्रेषित की गयी। पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ के अनुमोदनोपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया द्वारा प्रदेश स्तर पर चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *