शराब पीने के पैसे ना देने पर दबंग ने युवक को गोली मारकर किया घायल
आजमगढ़, युवक को गोली मारकर किया घायल,जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
आजमगढ़, जीयनपुर थाना क्षेत्र समुंदरपुर गांव के रहने वाले नदीम अहमद उम्र 24 वर्ष पुत्र निसार अहमद 1 महीने पहले विदेश (सऊदी) से कमा कर घर आए थे। नदीम अहमद के मित्र अभिषेक यादव जब नदीम अहमद से मिले तो पहले इनसे पूछा कि तुम्हारी मोबाइल बहुत अच्छी लग रही है। अभिषेक यादव ने नदीम अहमद से कहा मुझे अपनी मोबाइल और (एक लाख रुपया) मांगने लगा। नदीम अहमद ने मोबाइल और पैसे देने से मना कर दिया। कि मेरे पास पैसा नहीं है। और आज सुबह लगभग 9:00 बजे अभिषेक यादव नदीम अहमद के पास गए। और नदीम अहमद से शराब पीने के पैसे की मांग की। जब इन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। तो अभिषेक यादव इनको गाली गुप्ता देने लगे। और इनको धक्का देने लगा। अभिषेक यादव ने अपने भाई अजय यादव को फोन किया। और बुलाने लगा। जब अभिषेक यादव के भाई वहां पहुंचे तो दोनों भाई मिलकर नदीम अहमद को मारने पीटने लगे। नदीम अहमद वहां से भाग रहे थे। दोनों भाई नदीमे अहमद को दौड़ा कर खेत में उनको गोली मार दिया। गोली नदीम अहमद के हाथ में लगी और वह घायल हो गए। परिजनों ने घायल को मंडली जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है।
(आजमगढ़ से संवाददाता अबुजैद की खास रिपोर्ट)
