संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
जनपद मऊ के दक्षिण टोला पुलिस द्वारा आज 25 दिसम्बर को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रामपुर चकिया फ्लाई ओवर के पास मु0अ0सं0 188/2024 धारा 303 बी0एन0एस0 में प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद अंसारी पुत्र निजामुद्दीन निवासी मदनपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की एक अदद ई-रिक्शा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । कड़ाई से पुछताछ में बताया किं यह ई-रिक्शा उसने चन्दन पैलेस दसई पोखरा के बाहर से चोरी किया था तथा पकड़े जाने की डर से नम्बर प्लेट बदल दिया था तथा बेचने के लिए लेकर जा रहे थे । उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(4)/317(5)/338/336(3)/340(2) बी0एन0एस0 बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया ।
