संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा
जनपद मऊ के थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा 24 दिसम्बर को सायंकाल तीन ब्यक्ति थाना कार्यालय के अन्दर से तीनों फर्जी रूप से गलत दस्तावेज दिखाकर पासपोर्ट बनवाने आये को तत्काल प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियों के थाना कार्यालय के अन्दर पहुंचकर देखा पॉसपोर्ट एप्लीकेशन में संलग्न आधार कार्ड नम्बर जब आधार ऐप पर डालकर देखा गया तो नाम गलत दिखा । इस जानकारी पर तीनों का नाम पता पूछते हुए कडाई से पूछताछ करने पर तीनो गलती की माफी मांगते हुए बताये कि साहब हम लोग पैसा लेकर फर्जी पॉसपोर्ट ऐसे लोगों का बनवाते है । जिसमें लखनऊ स्थित मुख्य पासपोर्ट कार्यालय में अपने शोएब नाम के व्यक्ति के पास भेजा जाता है जो वहाँ हमारे द्वारा भेजे गये कूटरचित दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पैनकार्ड, निर्वाचन कार्ड, बैंक पासबुक, की टेम्परिंग कराकर आनलाईन पासपोर्ट अप्लीकेशन के साथ वहाँ के अधिकारियों से मिलकर अपलोड करा देता है और इसके बाद बचे पैसे हम आपस में बांट लेते है अभी तक बनवाये गये पासपोर्ट के सम्बन्ध में पूछने पर उसने उनका नाम क्रमशः सूर्यभान यादव, रमेश कुमार, गोविन्द कुमार, जय कुमार, जितेन्द्र कुमार, झिनक साहनी, राज यादव, अरविन्द कुमार बताया । चूंकि पकड़े गये तीनों अभियुक्तों श्यामबहादुर यादव S/O सुरेन्द्र यादव निवासी मोहालजलकर पंडितपुर थाना बड़हलगंज गोरखपुर, श्यामकरन यादव S/O राजनाथ यादव निवासी लखनौरी थाना बड़हलगंज गोरखपुर, राकेश साहनी S/O राजकरन साहनी निवासी बेलौली सोनबरसा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ के कब्जे से 09 पासपोर्ट आवेदन पत्रों को बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/24 धारा 3(5), 61(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) व भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12(3) का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।
