ब्यूरो रिपोर्ट देवेंद्र कुशवाहा

मुहम्मदाबाद गोहना ÷ मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में बिना शटडाउन लिए विद्युत सब स्टेशन के पास हलीमाबाद में बुधवार को लाइन बनाते समय लाइनमैन की करंट से मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के हलिमाबाद विद्युत सब स्टेशन से खैराबाद गांव के लिए डबल सर्किट की लाइन बनने के लिए लगभग महीनो से लकी इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा कार्य कराया जा रहा था प्रतिदिन काम करने वाले लोग शटडाउन ले लेकर ही काम करते थे लेकिन आज बिना शटडाउन के ही कार्य कर रहे थे जिस जगह कार्य चल रहा था उस जगह पर कार्य करने वाले तार को फैला रहे थे बगल से ही गुजरी 11 हजार वोल्ट की लाइन से तार जाकर टकरा गया और तार में बिजली प्रवाहित होने के कारण मनीष कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र देवमुनी राम निवासी खजूर थाना कासीमाबाद जिला गाजीपुर की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने इसकी सूचना बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और पुलिस को दिया मौके पर पहुंचे कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसडीओ नीरज कुमार ने बताया कि खैराबाद में डबल सर्किट की लाइट बनाई जा रही थी प्रतिदिन लाइन बनने वाल लोग शटडाउन लेकर कार्य करते थे लेकिन आज बिना शटडाउन लिए ही कार्य करने लगे बगल से गुजरी 11हजार की लाइन में तार टकरा जाने के कारण लाइनमैन की मौत हो गई घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *