आजमगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई आजमगढ़ की ओर से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन 22 अगस्त 2026 को सिंहासिनी वाटिका, विश्वकर्मा मंदिर के समीप, सरफुद्दीनपुर-हरबंशपुर, आजमगढ़ में किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मा. अवनीश निगम, मुख्य जोनल प्रभारी गोरखपुर एएसपी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मा. अब्दुल्ला खान, मंडल प्रभारी एएसपी तथा डॉ. राजकुमार गौतम, मंडल प्रभारी एएसपी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।

वहीं दीदारगंज विधानसभा प्रत्याशी नदीम अख्तर ने आगामी मिशन-2027 को लेकर संगठन की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया।

पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने की अपील की।

बैठक में मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, भाईचारा कमेटियों के जिम्मेदार पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला इकाई आजमगढ़ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *