आजमगढ़, 24 अगस्त 2026
आज दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्टके तत्वावधान में पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संतोष की टीम द्वारा शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण नृत्य, प्रियांशु सोनकर द्वारा नृत्य एवं मनस्वी द्वारा क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा सिंह ने की। इस दौरान एडमेरा कंपनी की ओर से स्मार्ट कार्ड बनाने को लेकर पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई एवं कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में बताया गया। साथ ही साक्षी द्वारा हाथ से बनाई गई बहुत सी सुंदर वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया गया,जिसे महिलाओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का मुख्य बिंदु सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान रहा।ट्रस्ट की ब्रांड एम्बेसडर एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन यादव ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक किया और सभी महिलाओं एवं उनकी बच्चियों को वैक्सीनेशन कराने की अपील की।
कार्यक्रम में मिसेज तीज आजमगढ़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ –
प्रथम पुरस्कार:प्रिया सोनी एवं विजयलक्ष्मी मिश्रा (संयुक्त रूप से)
द्वितीय पुरस्कार:* सुजीता
तृतीय पुरस्कार: श्वेता
इसके अतिरिक्त कई सांत्वना पुरस्कार भी ट्रस्ट द्वारा वितरित किए गए।
इस अवसर पर ट्रस्ट की सभी पदाधिकारी *संगीता वर्मा, अनीता सिंह, पूजा वर्मा, प्रतिभा द्विवेदी, निशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, निधि मिश्रा, सुजीता, रीना जैसवाल, श्वेता, लाडो, अन्नू, जूही मद्धेशिया, विजयलक्ष्मी मिश्रा* सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहीं।
