अंकित तिवारी हत्याकांड का निरीक्षण करने पहुंचे घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा,दिनांक 25.01.2024 को रेलवे ट्रैक गोण्डा पर अंकित तिवारी पुत्र अनिल तिवारी नि0 अचलपुर मोतीगंज जनपद गोण्डा का शव मिलने के संबंध में जी0आर0पी0 थाना गोण्डा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जी0आर0पी0 पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जो जीआरपी द्वारा स्थानांतरित कर थाना कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुई है । आज दिनांक 01.02.2024 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना स्थल(रेलवे ट्रैक) पर पहुॅचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 03 टीमों का गठन किया गया है तथा एस0ओ0जी0 टीम को भी घटना के अनावरण में सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *